Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपौड़ी कलक्ट्रेट गेट पर यूकेडी ने सरकार का पुतला जलाया

पौड़ी कलक्ट्रेट गेट पर यूकेडी ने सरकार का पुतला जलाया


पौड़ी। अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल तथाकथित वीआईपी पर कार्रवाई करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग के लिए यूकेडी ने जिला मुख्यालय पौड़ी में प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। साथ ही उर्मिला सनावर की सुरक्षा की मांग भी उठाई। मंगलवार को पार्टी की केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी व केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आशुतोष ने कहा कि उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर उस तथाकथित वीआईपी के नाम का सार्वजनिक रूप से नाम उजागर किया है बाजवूद इसके सरकार मामले में चुप्पी साधे हुए है। कहा कि इस पूरे मामले में फिर से सर्वोच्च न्यायालय में समीक्षा याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए सभी लोगों से इस सरकार के चेहरे को बेनकाब करने के लिए उनका साथ देने की अपील की। उन्होंने सोशल उर्मिला सनावर की उर्मिला की सुरक्षा की मांग उठाई। चेतावनी दी कि उर्मिला सनावर के साथ कुछ भी गलत हुआ तो यूकेडी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अर्जुन नेगी, देवेश डोभाल, बलवंत गुसाईं, जेपी नैनवाल, जवाहर लाल भट्ट, लोकेश बहुगुणा, सरस्वती देवी आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments