Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्कूल के पास दिखा भालू, मची अफरातफरी

स्कूल के पास दिखा भालू, मची अफरातफरी


चमोली। राजकीय इंटर कॉलेज अलकापुरी के समीप भालू दिखने से स्कूल में अफरातफरी मच गई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शीघ्र विद्यालय की छुट्टी कर दी गई और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित घर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि भालू दिनभर विद्यालय के समीप स्थित गोसदन के इर्द-गिर्द घूमता दिखाई दिया। अलकनंदा नदी के किनारे स्थित जीआईसी अलकापुरी में सुबह 10 बजे से विद्यालय का संचालन शुरू हुआ। यहां 190 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय की कक्षाएं चल ही रही थीं कि कुछ लोगों ने प्रधानाचार्य को बताया कि विद्यालय के समीप ही भालू घूम रहा है जिस पर शिक्षक दहशत में आ गए। प्रधानाचार्य ने शीघ्र स्टाफ से विद्यालय की छुट्टी कर छात्र-छात्राओं को सुरक्षित घर भेजने के लिए कहा। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि इंटर कॉलेज के समीप ही गोसदन है। भालू इसके आसपास घूमता दिखाई दिया है। प्रधानाचार्य दलीप सिंह भंडारी ने बताया कि क्षेत्र में भालू की मौजूदगी को देखते हुए दोपहर में 12 बजे विद्यालय की छुट्टी कर दी गई। अब विद्यालय में शीतकालीन अवकाश रहेगा। 15 जनवरी को विद्यालय खुलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments