Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने मोमबत्ती जला अंकिता भंडारी के लिए मांगा न्याय

कांग्रेसियों ने मोमबत्ती जला अंकिता भंडारी के लिए मांगा न्याय


हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को हल्द्वानी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में नैनीताल रोड स्थित झंडा पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेसी और नागरिकों ने मोमबत्ती जलाकर अंकिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग उठाई। विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि इतने लंबा समय बीत जाने के बाद भी जघन्य हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम सार्वजनिक न होना अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह मामला न्याय व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलेगा, कांग्रेस बुलंद तरीके से आवाज उठाती रहेगी। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, अवध बिहारी शर्मा, दीप पाठक, बहादुर सिंह बिष्ट, जया कर्नाटक, भगवती जोशी, चम्पा चिलवल, राधा आर्य, रवि जोशी, मयंक भट्ट, सुहैल अहमद सिद्दीकी, सतनाम सिंह, मलय बिष्ट, जीवन कार्की आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments