Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रकाश पर्व पर होगा भव्य नगर कीर्तन व गुरमत समागम

प्रकाश पर्व पर होगा भव्य नगर कीर्तन व गुरमत समागम


हल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी की ओर से सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन और गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा नियर रामलीला मैदान में पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध कीर्तनिए और कथावाचक शामिल होंगे। इनमें गुरकीरत सिंह हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर, मनजिंदर सिंह हजूरी रागी श्री फतेहगढ़ साहिब, कवलजीत सिंह नूर अमृतसर, सिमरनजीत सिंह कथा वाचक पंजोखरा साहिब शामिल हैं। इस दौरान कंवलजीत सिंह उप्पल, हरविंदर सिंह कुकरेजा, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रणजीत नागपाल, सन्नी आनंद, मनलीन कोहली, अमरपाल सिंह, भूप्रीत साहनी, जसबीर सिंह गोल्डी आदि मौजूद रहे। इस तरह होंगे कार्यक्रम: 28 दिसंबर: गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब, गौजाजाली में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी। 29 दिसंबर: गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, राजेंद्र नगर में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी। 30 दिसंबर: गुरुद्वारा श्री गुरु हरिकिशन साहिब, रामपुर रोड में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी। 31 दिसंबर: गुरुद्वारा चार साहिबजादे कालाढूंगी रोड में 5:30 बजे प्रभात फेरी। 1 जनवरी 2026: गुरुद्वारा गुरु नानकपुरा नैनीताल रोड में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी। 1 जनवरी: श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी तक टर्बन डे। 2 जनवरी: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हल्द्वानी में सुबह 5:30 बजे प्रभात फेरी। 3 जनवरी: सुबह 11 बजे नगर कीर्तन की शुरुआत। 4 जनवरी: शाम 7 से 10 बजे तक धार्मिक दीवान। 5 जनवरी: सुबह 9:30 से 4 बजे तक धार्मिक दीवान (रामलीला मैदान) और गुरु का लंगर अटूट वरतेंगे। 5 जनवरी: शाम 7 से11 बजे तक धार्मिक दीवान। काठगोदाम गुरुद्वारे में समागम, विधायक ने 10 लाख दिए हल्द्वानी(आरएनएस)। काठगोदाम स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चार साहिबजादों की शहीदी दिवस पर भव्य गुरमत समागम आयोजित हुआ। सिख श्रद्धालुओं ने गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत को नमन किया। कीर्तन, शबद गायन और कथा वाचन हुए। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने गुरुद्वारा पहुंचकर आशीर्वाद लिया। विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जो गुरुद्वारे के विकास व रखरखाव में उपयोग होगी। प्रबंधक कमेटी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। मुख्य सेवादार सुरजीत सिंह चड्ढा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments