Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी अपने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी अपने कैंप कार्यालय में जनसमस्याएं


देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान दूर दराज ग्रामीणों एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में फरियादियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास एवं अन्य सामाजिक कल्याण योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं।जनसुनवाई के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने शेष लंबित समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।मंत्री ने अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लिया जाए तथा समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विभागीय समन्वय के माध्यम से जनता से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य कर रही है। जनसुनवाई जैसे कार्यक्रम जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं, जिससे आमजन की समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचती हैं और उनका त्वरित समाधान संभव हो पाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments