Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डजन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में मिली 25 शिकायतें

जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में मिली 25 शिकायतें


रुड़की)। मुंडलाना न्याय पंचायत में बुधवार को आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने 25 शिकायतें अधिकारियों के सामने रखी। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ कर बीडीओ नारसन सुभाष सैनी ने ग्रामीणों को अभियान के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान गांव की सबसे गंभीर समस्या जलभराव सामने आई, जिस पर ग्रामीणों ने खुलकर अपनी पीड़ा अधिकारियों के सामने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के तालाबों पर लंबे समय से अतिक्रमण और सफाई नहीं होने के कारण पानी गली-मोहल्लों में भर जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments