Monday, December 8, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष बने भास्कर जोशी, शीतल सिंह...

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन के अध्यक्ष बने भास्कर जोशी, शीतल सिंह महामंत्री


अल्मोड़ा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को नगर के एक होटल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में भास्कर जोशी अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि शीतल सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध महामंत्री चुने गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए भास्कर जोशी और सुबोध कांडपाल के मध्य चुनाव हुआ। मतदान में भास्कर जोशी को 60 मत मिले, जबकि सुबोध कांडपाल को 33 मत प्राप्त हुए। 27 मतों के अंतर से भास्कर जोशी विजयी घोषित किए गए। महामंत्री पद पर शीतल सिंह को किसी भी प्रतिद्वंद्वी ने चुनौती नहीं दी और उन्हें सर्वसम्मति से पुनः चुना गया। निर्वाचन प्रक्रिया में प्रेमानंद पांडे और मनोज वर्मा ने निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। अधिवेशन में विभागीय ढांचे, ग्रेड पे, पदोन्नति और उच्चीकरण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में बसंत कुमार, केशव जोशी, तनुज गोस्वामी, पियूष नेगी, बलवीर कार्की, नरेन्द्र बोरा, त्रिलोक पंत, संदीप जीना, चंदन बिष्ट, गौरव पांडे, प्रमोद जोशी, हरीश बिष्ट, प्रतिभा कांडपाल, अंकिता प्रेमा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments