Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डछात्रों ने गीत गाकर दी शिक्षक को विदाई

छात्रों ने गीत गाकर दी शिक्षक को विदाई


विकासनगर। प्रखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय पष्टा में कार्यरत शिक्षक हुकुम सिंह चौधरी की सेवानिवृत्त पर विद्यालय शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें विदाई दी। शिक्षकों ने उपहार, स्मृति चिह्न के साथ शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया। शिक्षक चौधरी ने अपनी 35 साल की राजकीय सेवा में 25 साल दुर्गम श्रेणी के विद्यालयों में दी। छात्र-छात्रााओं ने विदाई गीत गाकर उन्हें विदाई दी। इस दौरान प्रधानाध्यापक सुरेश नौटियाल, राम नारायण रतूड़ी, राजपाल यादव, बहादुर सिंह, सुरेंद्र दत्त, रविमाला आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments