Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमुख्य सचिव ने "लौह पुरुष" की जयंती पर शासन के सभी वरिष्ठ...

मुख्य सचिव ने “लौह पुरुष” की जयंती पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई


देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शासन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। शपथ में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सचिव नीतेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत एवं कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सहित मुख्य सचिव के वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिव एम.एल. उनियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments