Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी

राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र और पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी एवं विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारियों ने राज्यपाल से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ, पीसीसीएफ डॉ. समीर सिन्हा सहित वरिष्ठ आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अधिकारीगण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments