Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की...

उद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की कवायद की शुरू


  • चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी के निर्देश पर चमोली जनपद में फूलों की खेती के जरिए काश्तकारों की आय बढाने के उद्यान विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके तहत जिला योजना के माध्यम से विभाग ने इस वर्ष जनपद में बड़े पैमाने पर लीलियम की व्यावसायिक खेती करने का कार्य शुरु कर दिया है। विभाग की ओर से जिले में लीलियम के बल्ब वितरण का कार्य शुरु कर दिया है। बुधवार को उद्यान विभाग की ओर से दशोली ब्लॉक के रौली, मंडल, बैरागना और कोटेश्वर गांव के 12 काश्तकारों को लीलियम के 24 हजार बल्ब का वितरण किया गया।मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने बताया कि चमोली जनपद में बीते दो वर्षों से विभाग की ओर से 16 काश्तकारों के साथ पायलट प्रोजेक्ट के तहत लीलियम का उत्पादन किया जा रहा है। जिससे काश्तकारों की बेहतर आय प्राप्त हो रही है। जिसे देखते जिलाधिकारी चमोली महोदय के निर्देश पर इस वर्ष जनपद में लीलियम के उत्पादन को बढ़ाने की योजना बनाई गई है। जिसके जिला योजना की ओर से 19 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिससे विभाग ने इस वर्ष लीलियम के 1 लाख बल्ब के रोपण की योजना बनाई है। जिनमें से वर्तमान तक 32 काश्तकारों को 50 हजार बल्ब वितरित कर रोपण करवाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से काश्तकारों को जहां लीलियम के कृषिकरण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं लीलियम के स्टिक के विपणन की भी व्यवस्था की गई है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments