Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया देहरादून से उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं...

राज्यपाल ने किया देहरादून से उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ


  • देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को देहरादून से उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की चार नई शाखाओं का शुभारंभ किया। इन शाखाओं में सहस्त्रधारा रोड़ स्थित कृषाली चौक शाखा का शुभारंभ सहित 03 अन्य शाखाओं में टिहरी जिले की चमियाला शाखा, नैनीताल जिले की लालपुर नायक शाखा और पौड़ी जिले की नौगांवखाल शाखा का वर्चुअल शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कृषाली चौक शाखा के परिसर में लगी स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन भी किया और महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली। इस अवसर पर राज्यपाल ने स्वयं भी अपना बैंक खाता उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में खुलवाया और बैंक से जुड़े, जिससे ग्रामीण बैंक के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
    इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बैंक केवल लेन-देन का साधन नहीं, बल्कि विकास और विश्वास का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि बैंक समाज की मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखकर उसे उत्पादन और प्रगति में पुनः निवेश करते हैं। ग्रामीण बैंक गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
    राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि बैंक ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बन रहा है। आज प्रदेश की लगभग 20 प्रतिशत जनसंख्या ग्रामीण बैंक की सेवाओं से लाभ उठा रही है। उन्होंने विशेष रूप से स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देने और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बैंक के प्रयासों को सराहनीय बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैंक आगे भी नवाचार और सेवा भाव के साथ प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि लाने का कार्य करता रहेगा।
    राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में अनेक बदलाव हुए हैं। जन-धन योजना, आधार और मोबाइल बैंकिंग और डिजिटल लेन-देन की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है, जिसमें बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट प्रणाली का बड़ा योगदान है।
    इस अवसर पर सीजीएम नाबार्ड आरओ देहरादून पंकज यादव, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई देहरादून अरविंद कुमार, अध्यक्ष यूजीबी हरि हर पटनायक, महाप्रबंधक कॉर्पाेरेट सेंटर एसबीआई मुंबई प्रकाश चंद्र बरोर, जीएम अमिता रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments