Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित सहित जन प्रतिनिधियों की बैठक ली

राष्ट्रीय राजमार्ग प्रभावित सहित जन प्रतिनिधियों की बैठक ली


कोटद्वार। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधान सभा विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मंगलवार को मालगोदाम रोड स्थित कैंप कार्यालय में राष्ट्रीय राजमार्ग-119 बाईपास से प्रभावित क्षेत्रवासियों, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, अपर जिलाधिकारी पौड़ी, राजस्व विभाग, संघर्ष समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्ग-119 के कारण प्रभावित हो रहे घरों, ज़मीनों एवं पट्टाधारी व भूमिहीन लोगों की समस्याओं का समाधान निकालना था। उन्होंने कहा समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस अवसर पर प्रभावितों ने उचित मुआवज़ा न मिलने सहित अन्य समस्याएं रखी। इस पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य होने आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ही बाइपास प्रभावितों के अधिकारों की रक्षा करना भी आवश्यक है। कहा कि प्रभावितों को मानकों के अनुसार उचित मुआवज़ा दिलाया जायेगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी पौड़ी अनिल सिंह गर्ब्याल, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, मंडल अध्यक्ष विकासदीप मित्तल, नगर मंत्री अरविंद बनियाल, संघर्ष समिति अध्यक्ष आशीष रावत सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments