Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपतंजलि योगपीठ ने देगा भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को मुफ्त इलाज

पतंजलि योगपीठ ने देगा भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को मुफ्त इलाज


हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय में भूतपर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना के क्षेत्रीय निदेशक कर्नल जितेन्द्र कुमार और योगग्राम के सेवा प्रमुख स्वामी आर्यदेव ने सोमवार को एक अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत पतंजलि योगपीठ ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को मुफ्त इलाज देगा। अनुबंध के तहत 60 लाख भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजनों पर योग, आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में होने वाले उपचार खर्च की कोई सीमा नहीं होगी और वे नि:शुल्क उपचार करा सकेंगे। भारतीय सेना के विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित और उत्तराखंड सब एरिया (जेओसी) के मेजर जनरल एमपीएस गिल और योगगुरु स्वामी रामदेव ने एमओयू पर हस्ताक्षर के उपरांत फाइलों का आदान-प्रदान किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments