Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डचिकित्सालयों की व्यवस्थाएं परखी, कई जगह मिली अनियमितताएं

चिकित्सालयों की व्यवस्थाएं परखी, कई जगह मिली अनियमितताएं


हरिद्वार। एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर के साथ टीम ने हरिद्वार और रुड़की क्षेत्र के 16 अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई अस्पतालों में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें नोटिस जारी किए गए। एसीएमओ डॉ. कुंवर ने बताया कि इस दौरान डॉक्टरों की नियुक्ति, पैरामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, फायर उपकरण, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पंजीकरण, पैथोलॉजी लैब संचालन और अल्ट्रासाउंड कार्य के लिए अधिकृत डॉक्टर आदि की जांच की गई। बताया कि लोटस हॉस्पिटल हरिलोक कॉलोनी में डॉक्टर अनुपस्थित मिले तथा बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियम के तहत नहीं किया जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments