Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपौड़ी में शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल से पढ़ाई ठप

पौड़ी में शिक्षकों की चॉक डाउन हड़ताल से पढ़ाई ठप


पौड़ी। पदोन्नति और वार्षिक तबादलों जैसी विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय शिक्षक संघ की चॉक डाउन हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। शिक्षकों की हड़ताल के कारण स्कूलों में गुरुवार को भी लगातार चौथे दिन भी प्रभावित रहा। संघ पिछले लंबे समय से विभिन्न मांगों पर कदम उठाने की मांग उठा रहे है। बीते सोमवार से शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर चॉक डाउन हड़ताल शुरू की। अकेले पौड़ी जिले में शिक्षकों की हड़ताल का असर करीब तीन सौ स्कूल पर पड़ रहा है। करीब डेढ़ हजार शिक्षक इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। संघ के जिला मंत्री बृजेंद्र बिष्ट ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन को लेकर शिक्षकों ने गुरुवार को भी चॉक डाउन हड़ताल रखी। बृजेंद्र बिष्ट ने बताया कि इसके बाद ब्लाक मुख्यालयों पर शिक्षकों का धरना होगा। इसको लेकर भी संघ तैयारी कर रहा है। ब्लाक मुख्यालयों के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक शिक्षक अपना चरणबद्ध आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments