Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डविजयी प्रत्याशियों ने सीएम से मुलाकात कर आभार जताया

विजयी प्रत्याशियों ने सीएम से मुलाकात कर आभार जताया


रुद्रपुर। पंचायत चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशियों ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंट कर आभार जताया। रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ऊधमसिंह नगर अजय मौर्य, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रविंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य सूरज राणा, सदफ मलिक, भाजपा नेता सतीश भट्ट, भवानी भंडारी, बॉबी ढींगरा, पप्पू मलिक ने सीएम धामी से मुलाकात की। सभी विजयी प्रत्याशियों से भाजपा की नीतियों, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। विजयी प्रत्याशियों ने जन समस्याओं का समाधान करने का प्रण लिया। नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने खटीमा-मझोला मार्ग पर बहुत जल्द कार्य प्रारंभ होने की बात कही। इधर, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा ने विकास कार्यों का जल्द ही खाका तैयार करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments