Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डराजभवन में हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

राजभवन में हुआ स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

  • राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन
    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया।
    इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ‘‘संवैधानिक नेतृत्व प्रेरक अभिव्यक्ति’’ पुस्तक का विमोचन किया। राजभवन सूचना परिसर द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में राज्यपाल के विधानसभा सत्रों के अभिभाषणों के साथ ही राज्य स्थापना दिवस और गणतंत्र दिवस के भाषणों को संकलित किया गया है। इस दौरान उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा तैयार की गई कॉफी टेबल बुक ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ का भी विमोचन किया।
    उत्तराखण्ड सैनिक पुनर्वास संस्था द्वारा दिनांक 14 जनवरी, 2025 को सशस्त्र बल वयोवृद्ध दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून एवं दिनांक 11 जून, 2025 को राजभवन नैनीताल में ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजनों की विविध गतिविधियों को दस्तावेजीकृत कर सुरक्षित रखने हेतु ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम – 2025’’ शीर्षक से कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन किया गया है।
    कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज सहित सांसदगण, विधायकगण, अन्य गणमान्य लोग एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments