Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअपर जिलाधिकारी ने ली जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के...

अपर जिलाधिकारी ने ली जिपं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु गठित शिकायत प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा


देहरादून। अपर जिलाधिकारी(प्र0)/नोडल अधिकारी (शि0) जिला पंचायत जय भारत सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन को सकुशल संपन्न कराने हेतु गठित शिकायत प्रकोष्ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारी ने बैठक में अवगत कराया कि जनपद स्तर पर गठित शिकायत प्रकोष्ठ में 12 अगस्त, 2025 तक कोई भी शिकायत प्राप्त नही हुई है। साथ ही समाचार पत्र एवं विभिन्न संचार माध्यमों से भी कोई लिखित एवं मौखिक शिकायत नही मिली है। अपर जिलाधिकारी कार्यालय को भी कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। अपर जिलाधिकारी ने सहायक नोडल अधिकारियों एवं वैयक्तिक सहायक को निर्देशित किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के निर्वाचन के संदर्भ में कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो तत्काल उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। ताकि शिकायत का त्वरित समाधान किया जा सके। बैठक में सहायक निदेशक बद्री चंद नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments