Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डउत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की...

उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट


देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रो. लोहनी को कुलपति पद की जिम्मेदारी ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा व्यक्त की कि वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। राज्यपाल ने कहा कि दूरवर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना मुक्त विश्वविद्यालय की प्रमुख भूमिका है और इस दिशा में ठोस प्रयास होने चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments