Sunday, October 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपंचायत चुनाव में जीत पर महानगर कांग्रेस ने मनाया जश्न

पंचायत चुनाव में जीत पर महानगर कांग्रेस ने मनाया जश्न


हरिद्वार। राज्य के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस की जीत की खुशी में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को देवपुरा चौक पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है और अब बदलाव चाहती है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि पंचायत चुनाव के नतीजे साफ संकेत दे रहे हैं कि जनता ने भाजपा के कुशासन को नकार दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments