Saturday, July 26, 2025
Homeहोमउत्तराखण्डदूसरे चरण के पंचायत चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया...

दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया ताबड़तोड़ प्रचार


अल्मोड़ा। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण से पहले भाजपा ने प्रचार अभियान को और तेज कर दिया है। शुक्रवार को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और जनसंपर्क कर पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। रेखा आर्या ने शुक्रवार सुबह सकनियाकोट जिला पंचायत क्षेत्र के ज्यूला गांव पहुंचकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश नयाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने दोपहर में नौला गांव में जिला पंचायत क्षेत्र धामस के भाजपा प्रत्याशी पूरन आर्या के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और क्षेत्रवासियों से समर्थन की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जनता को डबल इंजन की सरकार में एक और मज़बूत इंजन जोड़ना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास की राजनीति करती है और उसका लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। रेखा आर्या ने भरोसा जताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जनता की भागीदारी से ही जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरती हैं और इसके लिए आवश्यक है कि स्थानीय निकायों में भी भाजपा को समर्थन मिले। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, ललित लटवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, गंगा बिष्ट, रणजीत सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, आनंद डंगवाल, सुंदर भोजक, अरविंद बिष्ट, संजय बिष्ट, विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा, प्रताप बिष्ट, कृपाल सिंह, आरडी जोशी, नरेंद्र बिष्ट, नारायण सिंह और हेमचंद तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments