Saturday, October 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकांवड़ मेला 2025 सफलता पूर्वक सम्पन्न

कांवड़ मेला 2025 सफलता पूर्वक सम्पन्न


हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल हर की पौड़ी ब्रह्म कुंड पहुंच कर मांगंगा की पूजाअर्चना की तथा दुग्ध अभिषेक किया एवं मां गंगा के आशीर्वाद लिया एवं मां गंगा का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया और श्री दक्षेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया एवं महादेव का आभार व्यक्त किया। प्रेस प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा की इस वर्ष के कांवड़ मेले में लगभग 04 करोड़ 50 लाख शिवभक्त हरिद्वार पहुंच कर गंगा जल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।उन्होंने कहा कि मां गंगा एवं महादेव शिव की कृपा है कि करोड़ों भक्त आने के बाद भी कांवड़ मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
डीएम ने मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में कार्य किया गया तथा उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं भी उपलब्ध कराई गई जिसके फलस्वरूप कांवड मेला सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का भी आभार व्यक्त किया कि जिनके कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ महत्वपूर्ण चुनौती यातायात व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराई गई।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों,पुलिस जवानों,पीआरडी,होमगार्ड ,अर्ध सैनिक बलों अधिकारियों एवं जवानों का भी आभार व्यक्त किया,जिन्होंने दिन रात अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता एवं निष्ठा से किया।
उन्होंने सभी प्रशासनिक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों,स्वयंसेवी संस्थाओं,व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधियों संत समाज,जनपद वासियों एवं पर्यावरण मित्रो का भी आभार व्यक्त किया,जिनके सहायक से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई।इसके साथ ही उन्होंने प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया के प्रेस प्रतिनिधियों का भी आभार व्यक्त किया,जिनके सहयोग से पुलिस द्वारा की गई यातायात व्यवस्था से लेकर जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का व्यापक स्तर से प्रचारित प्रसारित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्व संपन्न कराई गई है अब वेस्ट मैनेजमेंट को संपादित करने के लिए कांवड़ मेला क्षेत्र एवं कांवड़ पटरी मार्गों पर अगले तीन दिनों तक विशेष स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इस अवसर पर एचआरडीए सचिव मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,एसपी ट्रैफिक जितेंद्र मेहरा ,एसपी सदर जितेंद्र चौधरी,एसपी सिटी पंकज गैरोला ,अपर पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर ,सीओ सिटी शिशुपाल नेगी,सीओ निहारिका सेमवाल ,तहसीलदार सचिन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments