Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डसीडीओ ने जिला योजना 2024-25 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि...

सीडीओ ने जिला योजना 2024-25 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की प्रगति की समीक्षा की


चमोली। मुख्य विकास अधिकारी नन्दन कुमार ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जिला योजना 2024-25 में अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष व्यय धनराशि की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आवंटित राशि का शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने 70 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों की शीघ्र कार्य पूर्ण करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलबध कराने और जिन विभागों ने टेण्डर नहीं किए उन्हें शीघ्र टेण्डर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अगर किसी कारणवश व्यय नहीं हो रहा है तो इसकी सूचना शीघ्र दें ताकि इस धनराशि का इस्तेमाल किसी अन्य योजना के लिए किया जा सके। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई को अनुरक्षण अवधि वाली सड़कों की लिस्ट देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अर्थ संख्या अधिकारी विनय जोशी ने बताया कि जिला योजना में अवमुक्त धनराशि 7309.35 लाख के सापेक्ष 52.39 प्रतिशत यानी 3829 लाख का व्यय किया गया है। राज्य सेक्टर में 22344 लाख के सापेक्ष 59.64 प्रतिशत यानी 13325 लाख, केन्द्र पोषित 15206 लाख के सापेक्ष 94.34 प्रतिशत यानी 14344 लाख का व्यय किया जा चुका है। दिसम्बर तक जिला योजना में 70 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों में पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, राजकीय सिंचाई विभाग, वन विभाग, पर्यटन विभाग शामिल हैं। केन्द्र पोषित में 70 प्रतिशत से कम व्यय में उद्यान विभाग व वन विभाग शामिल हैं। वहीं बीस सूत्रीय कार्यक्रम में ए श्रेणी में 24, बी श्रेणी में 04, सी श्रेणी में 01 व डी श्रेणी में 02 विभाग हैं।
इस दौरान डीडीओ केके पन्त सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments