Monday, October 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमिस्त्री की हत्या करने वाला आरोपी मजदूर गिरफ्तार

मिस्त्री की हत्या करने वाला आरोपी मजदूर गिरफ्तार


हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा कर गुरुवार को उसके साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के लिए पैसों के बंटवारे पर विवाद इतना बढ़ा कि साथी ने उसकी जान ले ली। आरोपी को पुलिस ने बंधा रोड क्षेत्र से दबोचा। कोतवाली नगर पुलिस के मुताबिक 14 अक्टूबर को शाहजहांपुर निवासी नारद ने तहरीर दी थी कि हरिद्वार में निर्माणाधीन मकान पर मिस्त्री का काम कर रहे उसके भाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों को शक था कि उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी की तलाश की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के बताया कि मजदूर सतेंद्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम खटकी थाना परीक्षितगढ़ जिला मेरठ, को हरिद्वार को बंधा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments