अल्मोड़ा। जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्थानों पर सफलता हासिल की। विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में हर्षित बिष्ट और मनीष लोहनी ने कक्षा 11 तथा प्रद्युम्न जोशी ने कक्षा 8 के अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12 के योगेश बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इन उपलब्धियों के आधार पर चारों विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव के लिए किया गया है। चयनित विद्यार्थी 26 एवं 27 नवंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। विद्यार्थियों की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन, वैज्ञानिक सोच और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, डॉ. गोविंद सिंह रावत, दीपक पांडे, डॉ. राजेंद्र सिंह रावत, डॉ. ललित मोहन जलाल, सुनीता चौधरी, नंदा बल्लभ पांडे, मदन भंडारी, आशुतोष साह, तरुण जैरा, हेमा पंत, मयंक तिवारी, ललित प्रकाश एवं हरीश भट्ट ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन
RELATED ARTICLES
