हरिद्वार। श्री गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व शहर और देहात क्षेत्र के गुरुद्वारों में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारों में दो दिन से चल रहे अखंड पाठ की समाप्ति पर संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेका। भोग के बाद अटूट लंगर वितरित किया गया। ज्वालापुर स्थित गोल गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। महिला संगत ने शब्द कीर्तन कर सभी को निहाल किया। भेल स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे, गुरु सिंह सभा ललतारो और गुरु सिंह सभा ज्वालापुर में हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।प्रकाश पर्व से पहले दस दिन तक प्रभात फेरियां निकाली गईं। कथावाचकों ने कहा कि गुरु नानक देव को केवल सिख धर्म के लोग ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लोग मानते हैं। उनके उपदेश विश्व में शांति, भाईचारे और सत्य का संदेश देते हैं। इस दौरान प्रधान टेक सिंह, सचिव विक्रम सिंह सिद्धू, करतार सिंह, रवींद्र सिंह, गुरजिंदर सिंह, भोला सिंह, ज्ञानी रोहताश सिंह, जसपाल सिंह, किशन सिंह, आकाश दीप सिंह, तेजकौर, निर्मल कौर, गुरनूर कौर, पूर्णिमा, परमजीत कौर आदि मौजूद रहे।
सतिगुर नानक प्रगटिआ, मिटी धुंध जगि चानणु होआ
RELATED ARTICLES
