Saturday, August 8, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअल्मोड़ा के रवि टम्टा ने भरी 'हैपिडा स्काइनेक्स' की सफल ट्रायल उड़ान,...

अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने भरी ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान, मुख्यमंत्री ने दी बधाई


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा निवासी रवि टम्टा ने अपने नवाचार और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए स्वयं निर्मित सिंगल सीटेड इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान भरकर नई उपलब्धि हासिल की है। सीमित संसाधनों में विकसित इस इलेक्ट्रिक उड़ान यान के सफल परीक्षण ने जिले सहित प्रदेश में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया है। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के की मौजूदगी में रवि टम्टा ने ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ का सफल प्रदर्शन किया। परीक्षण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक मानकों का पालन किया गया और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुई। रवि टम्टा द्वारा विकसित यह पूर्णतः इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल तकनीक पर आधारित है। इसे भविष्य के व्यक्तिगत हवाई परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉल के माध्यम से रवि टम्टा से संवाद कर उनकी उपलब्धि की सराहना की। मुख्यमंत्री ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह नवाचार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने रवि टम्टा को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए गौरव का विषय है। ऐसे नवाचार स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के साथ युवाओं को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से नवाचार को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments