Monday, October 19, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डस्थानीय उद्योगों में युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार मिले: राणा

स्थानीय उद्योगों में युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार मिले: राणा


रुड़की। राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। आगामी 22 नवंबर को हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शेर सिंह राणा ने कहा कि स्थानीय उद्योगों में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को 70 प्रतिशत रोजगार नहीं मिल पा रहा है। इससे बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।साथ ही कहा कि गंगा किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों को नदी से रेत उठाने की छूट मिलनी चाहिए।आजीविका के लिए ऐसा करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी कई समस्याओं से जूझ रहा है। अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए और सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी चुनाव में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस मौके पर रामनिवास, राजेंद्र कौर, संजय सिंह, संजीव पुंडीर, राजवीर सिंह और डॉ. चेनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments