देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) से शनिवार को लोक भवन में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून मालविका प्रियदर्शिनी ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, देहरादून की राजभाषा पत्रिका ‘नमन’ भेंट की। पत्रिका में कार्यालय की वर्ष 2025-26 की वार्षिक गतिविधियों और कार्यों को शामिल किया गया है। पासपोर्ट कार्यालय की विभिन्न गतिविधियों और राजभाषा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने कार्यालय की गतिविधियों से संबंधित पत्रिका का अवलोकन किया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के वरिष्ठ अधीक्षक तारेंद्र सिंह और कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी हिवम वर्मा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने राज्यपाल को कार्यालय की कार्यप्रणाली और राजभाषा संबंधी गतिविधियों की जानकारी दी।गौरतलब है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून की ओर से समय-समय पर अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों को राजभाषा पत्रिका के माध्यम से प्रस्तुत किया जाता है।
राज्यपाल से मिलीं क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शिनी, भेंट की पत्रिका ‘नमन’
RELATED ARTICLES

