Thursday, August 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखेल मंत्री रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद

खेल मंत्री रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद


हरिद्वार। खेल मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को श्री मनसा देवी चरण पादुका मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने 10 अगस्त से हरकी पैड़ी से ऋषिकेश के वीरभद्र मंदिर तक प्रस्तावित विशेष ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा की जानकारी दी। संत समाज ने इस पहल का समर्थन करते हुए यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में आयोजित भेंट कार्यक्रम के दौरान श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने खेल मंत्री का पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।उन्हें मां दुर्गा की प्रतिमा और तलवार भेंट कर शुभाशीष भी प्रदान किया गया। रेखा आर्या ने बताया कि 10 अगस्त को हरकी पैड़ी से ऋषिकेश स्थित वीरभद्र मंदिर तक विशेष कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और देवभूमि के संतों का आशीर्वाद प्राप्त करना है। उनका कहना था कि संत समाज का सहयोग इस अभियान को नई ऊर्जा देगा और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने में मदद करेगा। श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री का वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी का संकल्प मां गंगा की कृपा और संत समाज के आशीर्वाद से अवश्य साकार होगा। उन्होंने रेखा आर्या की पहल की सराहना करते हुए कहा कि खेल और राष्ट्रहित से जुड़े ऐसे अभियानों को संत समाज का पूरा समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहेगा। उन्होंने विशेष कांवड़ यात्रा की सफलता की भी कामना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments