Thursday, August 6, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर चोर...

कोटद्वार पुलिस ने घर में चोरी का किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार


कोटद्वार। रेंजर कॉलोनी दुर्गापुरी में घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और सामान चोरी करने की घटना का कोटद्वार पुलिस ने पांच दिन के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर, अन्य सामान, घटना में प्रयुक्त स्कूटी और चोरी के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, रेंजर कॉलोनी निवासी प्राची रावत ने तीन अगस्त को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दो अगस्त को वह अपनी मां को स्कूटी से तड़ियाल चौक छोड़ने गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान चोरी हो चुका था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सर्विलांस व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। पांच अगस्त को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किया गया एक सूटकेस, महिलाओं व बच्चों के कपड़े, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की दो चेन और तीन जोड़ी पाजेब बरामद की गईं। साथ ही चोरी में प्रयुक्त स्कूटी (यूके-15ई-2061) तथा सब्बल, प्लास, पेचकस, बोल्ट लीवर और कटर भी बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरुण (23) निवासी अमरोहा हाल निवासी रतनपुर सुखरौ, रिहान (22) निवासी दिल्ली मूल निवासी संभल तथा राहत अली (35) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments