Tuesday, October 20, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डघनसाली में नए ब्लॉक कार्यालय भवन का लोकार्पण

घनसाली में नए ब्लॉक कार्यालय भवन का लोकार्पण


नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भिलंगना ब्लॉक में ढाई करोड़ की लागत से निर्मित ब्लॉक कार्यालय भवन का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक शक्तिलाल शाह और ब्लाक प्रमुख बसुमति घनाता ने किया। ब्लॉक भवन बनने से अब एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय संचालित होंगे। शनिवार को भिलंगना ब्लॉक में निर्मित नए विकास खंड कार्यालय का लोकार्पण करते हुए विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से यह भवन तैयार हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से कार्यालय भवन निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई गई है। जिस के निर्माण का जिम्मा ग्रामीण निर्माण विभाग को दिया गया था। कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सभी विकास खंडों में नए विकास भवनों का निर्माण करवा रही है, जोकि एक बहुत बड़ी उपलब्धि हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments