देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने मंगलवार को सभी जनपदों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रदेश की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सभी निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा प्रत्येक विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जनपदों में राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित समीक्षा करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्रदेशभर की स्थिति पर चैबीसों घंटे लगातार निगरानी रखी जा रही है। सभी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों, जिलाधिकारियों तथा संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया गया है। इस दौरान एससीईओ प्रशासन प्रकाश चंद्र, एससीईओ क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी, जेसीईओ दिनेश कुमार पुनेठा, एसईओसी प्रभारी सुश्री प्रतिभा पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
सचिव आपदा प्रबंधन ने की समीक्षा
RELATED ARTICLES

