रुड़की। उत्तराखंड स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जनसभा में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर मुस्लिम समाज को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक चुनाव के समय मुस्लिम समाज को याद किया, लेकिन राजनीतिक भागीदारी देने के मामले में गंभीर प्रयास नहीं किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चला रही है।
भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, कलियर में राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा गरमाया
RELATED ARTICLES
