अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बुधवार को क्रीड़ा अनुभाग का विधिवत उद्घाटन किया गया। कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार शाह तथा विश्वविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली की उपस्थिति में क्रीड़ा अनुभाग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी खिलाड़ियों से इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा है, जिससे अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी। कुलपति ने क्रीड़ा अनुभाग में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से संबंधित पोस्टरों का अवलोकन किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता विश्वविद्यालय की पहचान को मजबूत करती है और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में देवेंद्र पोखरिया, विपिन जोशी, हरीश बिष्ट, त्रिलोक सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, पंकज कुमार, प्रेम लटवाल, ईश्वर बिष्ट, आलोक वर्मा, हेमा डसीला, दीवान सिंह, पवन रावल, विनीत कांडपाल, दीवान राम सहित विभिन्न अनुभागों के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
एसएसजे विश्वविद्यालय में क्रीड़ा अनुभाग का शुभारंभ, खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मिला नया मंच
RELATED ARTICLES

