Thursday, November 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डमंगलौर पुलिस ने होटल, ढाबा और फैक्ट्री स्वामियों संग की बैठक

मंगलौर पुलिस ने होटल, ढाबा और फैक्ट्री स्वामियों संग की बैठक


रुड़की। आगामी कांवड़ मेले को लेकर कोतवाली परिसर में क्षेत्र के होटल, ढाबा, फैक्ट्री और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के मालिकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस द्वारा कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए व्यापारियों और प्रतिष्ठान स्वामियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इंस्पेक्टर भगवान महर ने कहा कि सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने यहां काम करने वाले हर एक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। कांवड़ियों और आम जनता की सुविधा के लिए सभी होटलों और ढाबों पर भोजन व अन्य सामग्रियों की रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से लगानी होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments