Tuesday, July 14, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डटूरिस्ट डेस्टिनेशन मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर विधायक पांडे का स्वागत

टूरिस्ट डेस्टिनेशन मार्ग निर्माण की स्वीकृति पर विधायक पांडे का स्वागत


रुद्रपुर। टूरिस्ट डेस्टिनेशन गूलरभोज में प्रस्तावित सड़क निर्माण को शासन से स्वीकृति मिलने पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विधायक अरविंद पांडेय का स्वागत किया। विधायक अरविंद पांडेय ने बताया कि डलपुरा स्थित डलबाबा मंदिर से हरिपुरा बौर जलाशय होते हुए तिलपुरी जंगलात चौकी तक 13.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए शासन से 18.39 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हो गई है। परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 1.40 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। सड़क बनने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि परियोजना पूरी होने पर गूलरभोज और आसपास के पर्यटन स्थलों तक पहुंच सुगम होगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।
विधायक ने बताया कि जलाशय के भीतर बसे गांवों के लिए करीब सात किलोमीटर सड़क निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल कराया गया है। इस परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है और इसके निर्माण पर लगभग 18 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कार्य शीघ्र शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। मार्ग निर्माण से जलाशय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। कार्यक्रम का संचालन संजीव भटेजा ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments