Sunday, July 12, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डशहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया 'स्मृति वन

शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में बनाया गया ‘स्मृति वन


अल्मोड़ा। ग्राम सभा मटेला और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) अल्मोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी की स्मृति में “एक पौधा, एक श्रद्धांजलि – एक वृक्ष, एक अमर स्मृति” अभियान के तहत स्मृति वन की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद के माता-पिता और परिवार के सदस्यों से पौधरोपण कराकर किया गया। स्मृति वन की स्थापना के अवसर पर ग्राम प्रधान कविता बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, राहुल बिष्ट तथा यूकेडी के नरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के माता-पिता ने इस पहल के लिए ग्राम सभा और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने पुत्र के सम्मान में एक प्रेरणादायी कदम बताया। कार्यक्रम में यूकेडी के जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रघुवर सिंह भाकुनी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दीपा जोशी, केंद्रीय मंत्री त्रिलोक सिंह लटवाल, पान सिंह लटवाल, रवि नेगी, नीरज मेहता सहित ग्राम सभा मटेला के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और शहीदों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments