Tuesday, July 7, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डतहसील दिवस : विकासनगर में 27 फरियादी पहुंचे, चकराता, त्यूणी में कोई...

तहसील दिवस : विकासनगर में 27 फरियादी पहुंचे, चकराता, त्यूणी में कोई नहीं पहुंचा


विकासनगर। जुलाई माह के दूसरे मंगलवार को पछुवादून समेत जौनसार परगने की तीनो तहसीलों में तहसील दिवस आयोजित किया गया। विकासनगर तहसील में कुल 27 फरियादी पहुंचे, जबकि चकराता और त्यूणी में एक भी फरियादी अपनी फरियाद लेकर नहीं पहुंचा। विकासनगर तहसील में सबसे अधिक शिकायतें ऊर्जा निगम से संबंधित दर्ज की गई। फरियादियों ने बताया कि इन दिनो उमस भरी भीषण गर्मी में अघोषित कटौती की जा रही है, जिससे गांवों में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, नलकूप और सड़क से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई। 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष 12 शिकायतों को निर्धारित समय पर निस्तारित करने का निर्देश एसडीएम विनोद कुमार संबधित विभागों को दिया। दूसरी ओर चकराता और त्यूणी में सुबह दस बजे से ही अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे। दोपहर दो बजे तक के निर्धारित समय तक एक भी फरियादी नहीं पहुंचा। त्यूणी तहसील में नायब तहसीलदार सरदार सिंह राणा और चकराता तहसील में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बलवंत सिंह नेगी की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments