Saturday, July 4, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डअग्रवाल महासभा: असीम सिंघल अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल बने महामंत्री

अग्रवाल महासभा: असीम सिंघल अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल बने महामंत्री


हल्द्वानी। अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से असीम सिंघल को अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल को महामंत्री और अशोक अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी सुनील बंसल, भगवान सहाय अग्रवाल, सुशील अग्रवाल ‘पप्पी’, राकेश गर्ग और अशोक अग्रवाल ने किया। अग्रवाल सभा के वर्ष 2026-27 के पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में आम सहमति और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सभा में निवर्तमान अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं, निवर्तमान महामंत्री मनोज अग्रवाल ने सभा का संचालन किया और निवर्तमान कोषाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नानक चंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, नीरज प्रभात गर्ग, बसंत अग्रवाल, विपुल अग्रवाल, कनव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सरल गोयल, आशुतोष अग्रवाल, पीयूष गोयल, अनिल गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, रूपक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, शरद गुप्ता, विपिन अग्रवाल, अनिल बंसल, आवेश गर्ग, राजीव, ऋषभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अग्र बंधु उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सदस्यों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments