विकासनगर। नगर पालिका परिषद विकासनगर की सभासद सुमन काशव की सड़क हादसे में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में समस्त सभासदों की ओर से कोतवाली विकासनगर में एक शिकायत पत्र सौंपकर राष्ट्रीय राजमार्ग और जल संस्थान के अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायत पत्र में सभासदों ने बताया कि 21 जून 2026 को विश्व योग दिवस कार्यक्रम के बाद सभासद सुमन काशव नगरपालिका विकासनगर से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल संस्थान द्वारा खोदे गए गड्ढे में उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई।आरोप है कि गड्ढा कई दिनों से खुला पड़ा था और सुरक्षा के लिए केवल बैरिकेटिंग लगाई गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुमन कश्यप को पहले नजदीकी अस्पताल और बाद में हायर सेंटर इंद्रेश अस्पताल देहरादून रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नगर पालिका के सभासदों ने इस घटना को लापरवाही का नतीजा बताते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत देने वालों में सभासद लवलेश शर्मा, सुमनलता,गंगा गुरुंग, पूजा राणा, पूनम तोमर,सोनिया राणा मौजूद रहे।
गड्ढे में गिरने से सभासद की मौत के मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
RELATED ARTICLES

