हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार पर ऑपरेशन सिंदूर में 6 भारतीय जवानों की शहादत का सच देश से छिपाने और राम मंदिर के चंदा चोरी मामले में मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि आज आरएसएस के पास इतना पैसा कहां से आ रहा है जो हर शहर में इनकी बड़ी बड़ी भवनों के कार्यालय बन रहे है। भाजपा शासित राज्यों में हुए घोटालों पर एसआईटी की जांचों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सच छिपाने के लिए एसआईटी का खेल खेल रही है। आज तक किसी भी एसआईटी की जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई।
कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र सरकार पर बोला हमला
RELATED ARTICLES

