Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डकुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने...

कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां-


अल्मोड़ा। कुमाऊं महोत्सव-2026 के सातवें दिन और स्टार नाइट के छठे दिन शुक्रवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और डांस प्रतियोगिता ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नमन गुरुरानी और शमशाद पिथौरागढ़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम में महोत्सव अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य संयोजक हरीश कनवाल, मार्गदर्शक मुराद खान, उपसचिव अनिरुद्ध पांडे सहित समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान डांस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल राउंड संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 40 प्रतिभागियों का फाइनल के लिए चयन किया गया। निर्णायक की भूमिका में ज्योति थापा, लक्की पवार और अमित बोहरा रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। स्टार नाइट में लोकगायक अनिल रावत ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिस पर देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments