अल्मोड़ा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की कक्षा 9 की छात्रा आराध्या शर्मा ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की टेबल टेनिस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में हुआ। आराध्या की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आराध्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता विपिन शर्मा तथा विद्यालय से मिले सहयोग, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन को दिया। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करती रहेंगी।
टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
RELATED ARTICLES

