Friday, June 26, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डपेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में...

पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन


अल्मोड़ा। ग्राम पेटसाल के बुधौला तोक में पेयजल संकट को लेकर गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पेयजल योजना वर्षों पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद तीन-तीन दिन में केवल आधे घंटे के लिए ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे महिलाओं और बच्चों को करीब तीन किलोमीटर दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यूकेडी नेता विनय किरौला ने बताया कि ग्रामीणों के आमंत्रण पर गांव पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीण योगेश कुमार ने कहा कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जनप्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की। ग्रामीणों का कहना था कि उत्तराखंड गठन के 25 वर्ष बाद भी उन्हें पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने समस्या के तत्काल समाधान की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता को गांव का निरीक्षण कर 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी, केंद्रीय मंत्री गिरीश नाथ गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, विनय किरौला, जिला कार्यालय प्रभारी जगदीश जोशी, संजय पूना, राजू पूना सहित सरिता देवी, कविता देवी, कमला देवी, मुन्नी देवी, योगेश, रूपा देवी, दीपा देवी, प्रेमा देवी, गीता देवी, हीरा देवी, मीनाक्षी, हर्षिता, हरीश और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments