Wednesday, October 21, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डबढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण


बागेश्वर। पिछले छह माह से लगातार बढ़े हुए बिजली बिल मिलने से कपकोट तहसील के चौड़ा गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज उपभोक्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (ईई) कार्यालय का घेराव किया और प्रदर्शन कर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई। ग्राम प्रधान दुर्गा देवी के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि अधिकांश परिवार केवल एक-दो एलईडी बल्ब और कभी-कभार टीवी का उपयोग करते हैं, इसके बावजूद उन्हें 15 से 25 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी राशि जमा करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने बढ़े हुए बिलों को संशोधित करने, खराब मीटरों की जांच कर उन्हें बदलने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग को लेकर ईई को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चंदन आर्या, राजेश, प्रताप राम, सरस्वती, शिव सिंह, संतोष, बसंती, मंजू देवी, गोविंद सिंह और गंगा देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता मो. अफजाल ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है और गांव में जल्द चेक मीटर लगाए जाएंगे, जिससे बढ़े हुए बिलों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments