Thursday, June 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डभाजयुमो का कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रदर्शन

भाजयुमो का कांग्रेस विधायक के खिलाफ प्रदर्शन


ऋषिकेश। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित बयान देने का आरोप लगाया। जिसके विरोध में उन्होंने बुधवार को विधायक के खिलाफ प्रदर्शन किया और जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओें ने पुराने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के समीप द्वाराहाट विधायक का पुतला दहन किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवम टुटेजा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विपक्ष अपनी राजनीतिक हताशा के कारण इस प्रकार के अनर्गल और आपत्तिजनक बयान दे रहा है। भाजपा युवा मोर्चा ऐसे बयानों का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करता रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments