Thursday, June 25, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डखेल महाकुंभ में वोविनाम को शामिल करने की उठी मांग

खेल महाकुंभ में वोविनाम को शामिल करने की उठी मांग


रुद्रपुर। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को देहरादून स्थित पवेलियन ग्राउंड कार्यालय में उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला से मुलाकात की। उन्होंने वोविनाम खेल को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना एवं खेल महाकुंभ में शामिल किए जाने की मांग की। इसको लेकर ज्ञापन भी सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल भारती ने किया। उनके साथ महासचिव विनोद लखेरा, टेक्निकल डायरेक्टर देवेंद्र रावत और अमित चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान कुलदीप सिंह बुटोला ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को सभी मान्यता प्राप्त खेलों में समान अवसर उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है और इस प्रस्ताव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।विनोद लखेरा और देवेंद्र रावत ने बताया कि प्रदेश में वोविनाम खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं। वहीं, ऋषिपाल भारती ने जानकारी दी कि 20 से 24 अगस्त तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाली 15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड टीम का चयन किया जा चुका है। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा। अंत में कुलदीप सिंह बुटोला ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments