Wednesday, June 24, 2026
Homeहोमउत्तराखण्डप्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा आक्रोशित, विधायक मदन बिष्ट का पुतला...

प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा आक्रोशित, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका


अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट का पुतला दहन कर विरोध जताया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते हुए टिप्पणी की निंदा की। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हैं। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास और बढ़ती प्रतिष्ठा से विचलित होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहा है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित और प्रधानमंत्री के सम्मान के मुद्दों पर सदैव सजग रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबंधित मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनोज जोशी, सुनील बिष्ट, कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट, अर्जुन बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, दीपा अधिकारी, मनोज सनवाल, मनोज तिवारी, जगत तिवारी, जगदीश चौहान, गौरव भंडारी, जगमोहन बिष्ट, शुभम रौतेला, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments